चंदौली, मार्च 22 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। ईद उल फितर का पर्व शनिवार को जिलेभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज पढ़ने के लिए सुबह से ही मुस्लिम बंधु ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंच गए। नमाज अदा करने के बाद राष्ट्र की खुशहाली और शांति के लिए हाथ उठाकर दुआ की गई। वहीं एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके बाद सेवई सहित विभिन्न प्रकार का बने पकवानों का लुत्फ उठाया। उधर सुरक्षा को लेकर जिलेभर में कड़े प्रबंध किए गए थे। पाक महीना रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद ईद का चांद दिखने के साथ ईद उल फितर का एलान हुआ। घर में विशेष खान-पान के इंतजाम किए गए थे। मुस्लिम बंधु नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर बधाई दी। इससे पहले ईद को लेकर ईदगाह में पहले ही साफ-सफाई और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.