जिलेभर में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, 3.53 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग
बांका, जुलाई 23 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, घर-घर चल रही स्क्रीनिंग और समाज के बढ़ते सहयोग से टीबी उन्मूलन की दिशा में बांका उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।अभियान के तहत अब तक 3 लाख 53 हजार 316 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। वहीं जांच के दौरान 1360 सक्रिय टीबी मरीजों की पहचान हुई है, जिन्हें तत्काल राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत उपचार से जोड़ते हुए नियमित रूप से निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की आधुनिक जांच और निःशुल्क इलाज की व्यवस्था उपलब्ध है। जिससे समय पर जांच और नियमित उपचार के कारण मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- 100 दिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.