नवादा, दिसम्बर 10 -- नवादा/हिसुआ, हिसं/निसं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश पर मंगलवार को जिलेभर के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हुई। साथ ही उनका इलाज किया गया। इस क्रम में हिसुआ प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझवे में प्रधानमंत्री सुरिक्षत मातृत्व अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। मौके पर तुंगी मुखिया के प्रतिनिधि चंदन चौरसिया, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ.अनिल कुमार, बीसीएम मोनी कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अबू सहमा ने भी सहयोग किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि इससे पहले सभी गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ में प्रत्येक माह 09 तारीख को आयोजित प्रधानमंत्री सुरिक्षत मातृत्व अभियान में बुलाकर आवश्यक ...