सीतामढ़ी, जनवरी 28 -- शिवहर। जिले में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलेवासियों ने देश के वीर व शहीद सपूतों, महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नमन किया। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जिले सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, संगठनों व पार्टी कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों में में पूरे शान से तिरंगा फहराया गया। संस्थानों के प्रधान अधिकारियों एवं संचालकों आदि ने समारोह पूर्वक तिरंगा फहराया। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह किसान मैदान में आयोजित किया गया। यहां डीएम प्रतिभा रानी ने झंडोत्तोलन किया एवं जिला पुलिस बल, बीएमपी एवं होमगार्ड के जवानों के आकर्षक परेड की सलामी ली और पुलिस अधीक्षक शिवांक मिश्रा के साथ परेड का निरीक्षण किया। नवोदय विद्यालय के विद्यार...