पीलीभीत, जुलाई 20 -- पीलीभीत। जिलेभर में गन्ना सर्वे सट्टा सुधार अभियान 20 जुलाई से शुरू किया जा रहा है, जो 30 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत में प्रत्येक किसान के द्वार गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी पहुंचकर गन्ना सर्वे में संशोधन आदि का काम करेंगे। एलएच चीनी मिल पीलीभीत, दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, दि किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर और बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा संचालित हो रही है। इन चीनी मिल क्षेत्रों में जीपीएस के माध्यम से गन्ना सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। इन दिनों चीनी मिलों में मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। यह भी पढ़ें- कल से शुरू होगा ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे व सट्टा प्रदर्शन ताकि पेराई सत्र में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। अब जिलेभर में 20 जुलाई से गन्ना सर्वे सट्टा सुधार अभियान शुरू कि...