चंदौली, फरवरी 4 -- चंदौली, संवाददाता। शब-ए-बारात का पर्व मंगलवार को जिले भर में अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों और घरों में पूरी रात लोग इबादत में लगे रहे। साथ ही अपने गुनाहों की तौबा किए। कब्रिस्तानों में भी जाकर अपने बुजुर्गों के लिए मगफिरत की दुआएं की। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा। इससे मस्जिद और कब्रिस्तान रातभर गुलजार रहे। वहीं मुस्लिम बहुल इलाकों में काफी चहल-पहल बनी रही। जिले में शब-ए-बारात त्यौहार को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग तैयारियों में जुटे रहे। मस्जिदों और कब्रिस्तानों की साफ-सफाई और रौशनी आदि के लिए सजावट का इंतजाम किया गया। घरों में महिलाएं विभिन्न पकवान बनाने में लगी रही। शाम होते ही मस्जिदों में लोग इबादत के लिए पहुंचने लगे। इससे मस्जिदों गुलजार हो गई। मस्जिदों में लोग नमाज पढ़ने और पूरी रात इबादत और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.