गोपालगंज, मई 28 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलेभर में गुरुवार को ईद-उल-जुहा यानी बकरीद का पर्व काफी अकीदत के साथ मनाया गया। बकरीद पर्व को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम मोहल्लों व वार्डों में अधिक चहलपहल रही। सुबह छह बजे से ही बकरीद की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों व ईदगाहों पर अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ने लगी। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों के अधिकांश मस्जिदों पर सुबह के 6.30 बजे से लेकर नौ बजे तक नमाज अदा की गयी। नमाज में बड़े-बुजुर्ग , युवा, नौजवान व बच्चे शामिल हुए। उधर, मस्जिद व ईदगाह कमेटियों द्वारा धूप व गर्मी को देखते हुए खुले परिसर के लिए टेंट व शामियाना की व्यवस्था की गयी थी। मस्जिद के बाहर ईदगाह व अन्य खाली परिसर में नीचे सतह पर दरी व जाजिम बिछाया गया था। जबकि, ऊपर में टेंट-शामियाना लगाया गया था। शहर के जिला ईदगाह ...