कुशीनगर, जून 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिलेभर में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, अनुशासन और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ताजिया जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक लाठी भांजी और अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के साथ ही फातिहा और मजलिसों का दौर शुरू हो गया। पूरे जिले में पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच मुहर्रम शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर सौहार्द की मिसाल, शांतिपूर्ण माहौल में निकले ताजिया जुलूसताजिया जुलूस और पारंपरिक कला तुर्कपट्टी संवाद के अनुसार क्षेत्र के महासोन, महुअवा कारखाना, पुरंदरपुर...