बांका, जनवरी 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर के पिकनिक स्पॉट पर रविवार को सुबह से ही पिकनिक प्रेमियों का जमावड़ा देखने को मिला। ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। जैसे ही सुबह की हल्की धूप निकली, वैसे ही जिले के प्रमुख पिकनिक स्थलों, पार्कों, जलाशयों, नदी किनारों और पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी। परिवार, मित्र समूह और युवा टोली अपने-अपने तय पिकनिक स्पॉट पर समय से पहुंचते नजर आए। पिकनिक मनाने वालों को इस दिन मौसम ने पूरा साथ दिया। कड़ाके की ठंड न होने और जिलेभर में खिला धूप रहने से मौसम बेहद सुहावना बना रहा। साथ ही ठंडी हवा और साफ आसमान ने पिकनिक का आनंद और बढ़ा दिया। लोग दिनभर खुले वातावरण में घूमते-फिरते रहे और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताए। जबकि कई स्थानों पर लोग सुबह से शाम तक डटे रहे और पिकनिक का...