पीलीभीत, अगस्त 20 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों और मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रथम सत्रीय परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रथम सत्रीय परीक्षा को लेकर बीएसए रोशनी सिंह ने पूर्व में ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए थे। प्रथम सत्रीय परीक्षा उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट एवं संबंधित कला और द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा स्काउट गाइड की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर पर मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जूनियर हाईस्कूल टाह पौटा के प्रधान अध्यापक अजय कुमार ने बताया कि सत्रीय परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सत्र परीक्षा 19 से 24 तक ...