बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- सिंचाई विभाग के जिलेदार और एक किसान को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते सोमवार को रंगेहाथ यूपी विजिलेंस मेरठ की टीम ने दबोच लिया। इनके खिलाफ सिकंदराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ की ट्रैप टीम के इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने बताया कि डा.प्रदीप गुप्ता और उनकी पत्नी के द्वारा वर्ष 2011-12 के मध्य गांव महरौली जिला गाजियाबाद में भूमि खरीदी थी। भूमि पर डा.प्रदीप गुप्ता ने बाउंड्री कराकर पांच दुकानों का निर्माण कराया था। जलभराव और पुरानी होने पर बाउंड्री क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत का कार्य जनवरी 2026 में केयरटेकर ने कराया था। 28 फरवरी को बगैर नोटिस सिंचाई विभाग के जिलेदार राजेश चौहान ने जेसीबी से बाउंड्री को गिराकर उक्त भूमि सिंचाई विभाग की बताई। शिकायतकर्ता ने बाउंड्री गिराने का कार...