रांची, जनवरी 31 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिल्ली-टाटा सड़क स्थित जिलिंगसेरेंग मोड़ के पास हरि मंदिर परिसर में एक फरवरी से 10 फरवरी तक अखंड नवकुंज महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में बने नौ अस्थायी हरि मंदिरों में नौ दिनों तक एक साथ हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। वहीं शनिवार को डोमड़ा नदी से मंदिर परिसर तक 501 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरकर उसे यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। गंधा दिवस के साथ ही देवी-देवताओं का आह्वान किया गया और नौ पुरोहितों ने अनुष्ठान शुरू किया। नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान परिसर में मेले का आयोजन होगा, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक झूले और बच्चों के मनोरंजन के विभिन्न साधन लगाए गए हैं। अनुष्ठान को सफल बनाने में नवकुंज आयोजन समिति के शक्तिपद सिंह मुंडा, गोपीनाथ दास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.