काशीपुर, अप्रैल 3 -- काशीपुर। जिला हॉकी संघ ऊधमसिंह नगर के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय और सीनियर हॉकी खिलाड़ियों के सहयोग से बालक-बालिका आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता में देहरादून, बाजपुर, काशीपुर और रुद्रपुर की टीमें शामिल हुईं। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जेपी यादव, विशिष्ट अतिथि हॉकी उत्तराखंड कोषाध्यक्ष योगेश जोशी, नीरज कुमार और रमेश खड़कवाल रहे। बालिका वर्ग में पहला मैच देहरादून और काशीपुर के बीच खेला गया। इसमें काशीपुर ने 2-0 से विजय प्राप्त की। बालक वर्ग का मैच काशीपुर और रुद्रपुर के बीच हुआ, जिसमें काशीपुर ने 1-0 से जीत दर्ज की। 12 वर्ष आयु वर्ग में भी बालक और बालिकाओं के बीच मैच आयोजित किए गए, जिसमें बालिकाओं ने 1-0 से जीत हासिल की। मैच के निर्णायक रवि कुमार, दीपांशु अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.