शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- शाहजहांपुर। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के छात्र कपिश श्रीवास्तव ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी गौरव बढ़ाया है। कपिश को 12 अप्रैल 2026 को गायत्री शक्तिपीठ, अयोध्या धाम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कक्षा 5-बी के छात्र कपिश ने परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज परिवार द्वारा वर्ष 1980 से आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ना है।अयोध्या धाम में आयोजित कार्यक्रम में कपिश को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके माता-पिता कपिल श्रीवास्तव व दीप्ति श्रीवास्तव भी मौजूद रहे और बेटे की सफलता पर खुशी जता...