कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिक हादसों वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए हादसों की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय किये जाने का निर्देश मातहतों को दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि हरवंश सिंह से सड़क दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इसके साथ ही थानावार ऐसे स्थल को चिन्हित किया जाय जहां पर एक से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं का क्या कारण रहा है इसकी जांच कर आख्या उपलब्ध कराई जाय। यातायात नियमों-शराब पीकर वाहन चलाने वालों व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों आदि का अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध अपेक्षित कार्रवाई न पाए जाने पर सहायक संभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.