जिला स्स्तरीय योग प्रतियोगिता में डबरिया बना चैंपियन
चंदौली, सितम्बर 23 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र डबरिया जनता जनार्दन इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों के छात्रों ने भाग लेकर अपने योग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में मेजबान जनता जनार्दन इंटर कॉलेज डबरिया ने ओवरऑल चैंपियन बनकर बाजी मारी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामजी सिंह एवं प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता के तहत रिदमिक योग, आर्टिस्टिक योग तथा ट्रेडिशनल योग की विभिन्न विधाओं में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने कठिन आसनों और मुद्राओं का सटीक प्रदर्शन कर निर्णायकों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। योग के माध्यम से छात्रों ने शारीरिक लचीलेपन और मानसिक एका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.