गोड्डा, मार्च 26 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। डीआरडीए स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान सभी स्वास्थ्य अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता एवं आवश्यक संसाधनों की सुनिश्चितता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, संस्थागत प्रसव, पोषण अभियान, आयुष्मान भारत योजना, एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स...