चतरा, दिसम्बर 18 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति, चतरा कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय, चतरा के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीएसआर के तहत सीसीएल, डीएमएफटी एवं एनटीपीसी से प्राप्त एम्बुलेंसों के सफल संचालन को लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को निर्देशित किया कि चार सदस्यीय टेलीफोन ऑपरेटर दल का गठन कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही सभी एम्बुलेंस चालकों के मोबाइल नंबर संबंधित वाहन के साथ टैग करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि गुड गवर्नेंस वीक, जो 24 दिसंबर 2025 तक मनाया जाना है,...