कोडरमा, फरवरी 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। डॉ. अनिल कुमार, सिविल सर्जन कोडरमा की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रयोगशाला प्रावैद्यिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य समिति, सभागार कोडरमा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य टीबी जांच की गुणवत्ता बढ़ाना एवं कार्यक्रम के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण में डॉ. रमण कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी कोडरमा द्वारा प्रयोगशाला प्रावैद्यिकों को टीबी जांच की प्रक्रिया, सैंपल कलेक्शन की सही विधि एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सहिया स्तर पर क्षेत्र से प्राप्त होने वाले बलगम नमूनों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से लिया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि जांच के परिणाम सटीक आ सकें। राज्य स्तर से वर्चुअल माध्य...