हरदोई, मार्च 25 -- हरदोई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पाण्डे ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 मार्च को अपरान्ह 4:30 बजे स्वामी विवेकानन्द सभागार में होगी। उन्होने समस्त संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं स्वयं सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा है कि उक्त बैठक में निर्धारित समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...