गौरीगंज, फरवरी 6 -- अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं राष्ट्रीय क्रीमि मुक्ति कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि राष्ट्रीय क्रीमि मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ 10 फरवरी से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, शत-प्रतिशत कवरेज और सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों की पहचान, उपचार, फॉलोअप एवं पोषण सहायता की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएमओ डा. अंशुमान सिंह ने बताया कि जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, टीबी एवं कैं...