बहराइच, अगस्त 11 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत जनपद में संचालित महत्वपूर्ण गतिविधियों की समीक्षा को लेकर बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे से विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित की जाएगी। सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...