सिमडेगा, मई 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर नगर भवन में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस खोटरे, डीडीसी दीपांकर चौधरी, एसी ज्ञानेन्द्र, नप उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- साहित्य सभा के बैनर तले कविताओं और गीतों की आकर्षक प्रस्तुतिडीसी कंचन सिंह का संबोधन डीसी कंचन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सिमडेगा जिले के 25 वर्ष पूरे होना केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह जनआकांक्षाओं, संघर्षों और सामूहिक प्रयासों की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिले का निर्माण केवल सीमांकन का कार्य नहीं होता, बल्कि यह आम लोगों...