मधुबनी, नवम्बर 30 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एसडीएम सदर चंदन कुमार झा की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सक्रिय युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष महोत्सव का मुख्य थीम "स्वच्छ मधुबनी, स्वस्थ मधुबनी" निर्धारित किया गया है, जिसके माध्यम से जिले में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक के दौरान शहर के युवाओं ने आयोजन को प्रभावी, जनसहभागी और आकर्षक बनाने के लिए कई रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। युवाओं ने साफ-सफाई अभियान, जागरूकता रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी, मधुबनी पेंटिंग के विशेष आयोजन तथा शहर की पहचान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.