सराईकेला, अप्रैल 4 -- सरायंकेला । सरायकेला- खरसावां जिला के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंद करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल नगर को सुंदर बनाता है, बल्कि विभिन्न बीमारियों से भी बचाव करता है।नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से उपस्थित स्कूली बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने घर-परिवार और आसपास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.