पूर्णिया, फरवरी 15 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। पूर्णिया जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय चक में शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 3, 5, 8, 9 और 11 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक मुजाहिद आलम ने बच्चों को पूर्णिया जिला स्थापना दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जिले के इतिहास व गौरवपूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराया। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 5 में दिव्या कुमारी, कक्षा 8 में कृष्ण कुमार एवं राजेश्वरी कुमारी तथा कक्षा 11 में मोनी कुमारी, पुष्पा कुमारी और हेना कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं संगीत प्रतियोगिता में कक्षा 3 की मानवी कुमारी और सुप्रिया कुमारी तथा कक्षा 7 की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.