चतरा, मई 30 -- चतरा संवाददाता जिला स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य गठन आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में शुक्रवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, माननीय विधायक चतरा जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, डीसी रवि आनंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान बिरसा मुंडा एवं झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारियों को शॉल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र...