लोहरदगा, मई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला प्रशासन के द्वारा लोहरदगा जिला के 43 वें स्थापना दिवस के पर अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बीएस कॉलेज ग्राउंड में शनिवार को किया गया। लोहरदगा में क्रिकेट प्रशिक्षण ले रहे बच्चों की चार टीमें बना कर यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है।

पहला मैच शनिवार का पहला मैच लोहरदगा लायन और कुडू टाइटन के बीच खेला गया। इसका उद्घाटन एसडीपीओ वेदांत शंकर ने किया।

कुडू टाइटन्स की जीत इसमें कुडू टाइटंस की टीम ने लोहरदगा लायन को चार विकेट से हराया। लोहरदगा लायन ने 15 ओवर में 120 रन बनाए। पंकज ने 25, रूद्र ने 20 तथा नीतीश ने 15 रन बनाए। कुडू के आयुष ने तीन विकेट लिए। कुडू की टीम ने 14 ओवर में 121 रन बना लिए। सुशांत ने 45 नितिन ने 25 रन बनाए। दूसरा मैच पेशरार पैंथर और भंडरा किंग के बीच हुआ। भंडरा ने निर्धारित 15 ओवर ...