भभुआ, मार्च 16 -- लिच्छवी भवन में युवा कलाकारों द्वारा पेश किए जाएंगे संस्कृतिक कार्यक्रम डीएम ने आमजनों से की स्थापना दिवस पर घरों में दीप जलाने की अपील (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा एवं कला संस्कृति विभाग तथा कैमूर प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। 17 मार्च की सुबह आठ बजे से जिला प्रशासन बनाम मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच से कार्यक्रम का आगाज होगा। इसको लेकर प्रशासन द्वारा जिला से प्रखंड मुख्यालय तक के सरकारी कार्यालयों एवं भवनों को रंग बिरंगी लरी-बत्ती से आकर्षक लुक में सजाया गया है। डीएम नितिन कुमार सिंह ने कैमूरवासियों से भी अपने अपने घर-आंगन, छत व बाहर मिट्टी का एक-एक दीप जलाकर रौशन करने की अपील की है। डीएम ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को स्थापना दिवस पर सरकारी...