सिमडेगा, अप्रैल 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर नगर भवन में पर्पल फेयर 2026 का आयोजन किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से तथा सीआरसी रांची, जिला प्रशासन और झारखंड शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने दीप जलाकर किया। राज्य नि:शक्तता आयुक्त अभयनंदन अंबष्ट, डीसी कंचन सिंह एवं सीआरसी रांची के निदेशक सूर्यमणि प्रसाद आदि उपस्थित थे। विधायक भूषण बाड़ा ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन दर्शाता है कि सिमडेगा विकास के साथ-साथ समावेशिता की दिशा में भी अग्रसर है। उन्होंने दि...