मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत युवा फेस्टिवल की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी 2027 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। अवेक्षा कपूर ने जानकारी दी कि इसमें भाग लेने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। अक्टूबर माह में युवा संसद की मॉक ड्रिल होगी, जिसमें चुने गए प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करेंगे। यूथ फेस्टिवल में निबंध, डिजाइन, सोशल आइडिया और युवा उद्यमिता जैसी कई प्रतियोगिताएं होंगी। इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश के मेहमान शामिल होंगे और विभिन्न...