जिला स्तर पर ही सर्विस बुक के संधारण की व्यवस्था हो
भागलपुर, जुलाई 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) की बैठक शनिवार को कम्बाइंड बिल्डिंग परिसर में जिला अध्यक्ष ब्रजराज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 19 जुलाई को संघ भवन पुनाईचक पटना में आयोजित बैठक में शामिल होने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न विभागों में राज्यस्तर की समस्याओं का संकलन, सदस्यता अभियान चलाने, संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं निकट भविष्य में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आयोजित आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने की बात कही गई। बैठक में 2004 के पहले की विज्ञप्ति पर बहाल कर्मियों को ओपीएस से आच्छादित करने, सर्विस बुक को पूर्व की भांति राज्य के बदले जिलास्तर पर ही संधारण करने की व्यवस्था सहित अन्य मामलों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। तय हुआ कि पटना की बैठक में शामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.