खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिला मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित होने के बाद अपने गांव लौटे मेधावी छात्र-छात्राओं का ग्रामीणों ने गुरुवार को उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बुधवार को कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, एएसपी साक्षी कुमारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र गोंड सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने युवाओं के इस शैक्षणिक प्रदर्शन की सराहना की। विशेष रूप से बन्देहरा निवासी ब्रजेश चौरसिया के पुत्र अंकित कुमार ने मैट्रिक परीक्षा ...