जिला स्तर के लिए आठ खिलाड़ी चयनित
नैनीताल, अगस्त 6 -- नैनीताल। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत नैनीताल में नगर पालिका स्पोर्ट्स डेवलपमेंट के संयोजन में बैटरी टेस्ट लिया गया। जिसमें 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के कुल 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 50 बालक और 40 बालिकाएं शामिल रहीं। चयनित खिलाड़ी 16 से 18 अगस्त तक हल्द्वानी में होने वाले जिला स्तरीय बैटरी टेस्ट में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष, 17 से 19 वर्ष, 19 से 21 वर्ष व 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग में एक-एक बालक व एक-एक बालिका का चयन किया गया। इस प्रकार कुल आठ प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रतियोगिता का समापन हुआ यह जानकारी ब्लॉक खेल समन्वयक अजय कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.