शामली, अप्रैल 1 -- शामली। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बुधवार उप क्रीडा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बेहसवाल एकेडमी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं हॉकी प्रतियोगिता में भी नवोदय विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। झिझाना हॉकी क्लब की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार, पीटी आशुतोष शर्मा, गुरमीत कौर, बाबूराम तथा वूशु संघ के सचिव आकाश चौधरी का विश...