चतरा, जुलाई 28 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित प्रधानमंत्री पोषण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) सहित शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए。 यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिक्षा और पोषण योजनाओं की उपायुक्त ने किया समीक्षाबैठक में किए गए मुद्दे बैठक के दौरान विद्यालयों में संचालित प्रधानमंत्री पोषण योजना के क्रियान्वयन, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का उद्...