जिला स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल प्रथम
कन्नौज, सितम्बर 8 -- कन्नौज। जिला स्तरीय राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता-2026 में सेंट जेवियर्स स्कूल, कन्नौज की बैंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच हुई प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स के विद्यार्थियों ने अनुशासन, मार्चिंग, फॉर्मेशन और वादन की उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), कन्नौज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, टीम भावना और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में टीमों का मूल्यांकन वेशभूषा एवं वाद्ययंत्र, मार्चिंग, फॉर्मेशन, वादन की गुणवत्ता, प्रस्तुति और समयबद्ध प्रदर्शन सहित विभिन्न मानकों पर किया गयाl सेंट जेवियर्स स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.