रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद स्तरीय स्कूटनी समिति की बैठक की गई। बैठक में एक शिकायती प्रकरण की सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को अभिलेखों की सत्य प्रतिलिपि प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को बैठक में रवि कुमार पुत्र कालीचरण, निवासी ग्राम बखपुर, तहसील किच्छा द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की गई। समिति द्वारा मामले की समीक्षा के दौरान संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेजों की सत्य प्रतिलिपि एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का समय दिया गया। एडीएम ने स्पष्ट किया कि अभिलेख प्राप्त होने के बाद एक सप्ताह के भीतर प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। यहां एसडीएम किच्छा गौरव पांडे, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.