कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में उद्योग विभाग से संबंधित केंद्र प्रायोजित महत्वपूर्ण योजनाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने दोनों योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य को चार दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को और तेज करते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर समयबद्ध ...