हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का शुभारंभ सभाध्यक्ष वीवी नैनवाल ने किया। संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द जायसवाल ने आयोजन के लिए संयोजक डॉ. हेम चन्द्र जोशी और विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डॉ. सोहन मलिला, आशुतोष साह, कुसुम पाल, प्रिया कुमारी, यशवंत चौहान, देव चन्द्र तिवारी, भगवती प्रसाद शमी, भावना बिष्ट, पुष्य रमोला, सुरेश पोखरिया, डॉ. बेमन्त जोशी, डॉ. राजेश डोभाल, दिनेश चन्द्र उपाध्याय, डॉ. कमल बेलवाल, डॉ. जगदीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.