पिथौरागढ़, अक्टूबर 4 -- पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 7 और 8 अक्तूबर को होगी। रविवार को जनपद संयोजक डॉ. रघुनाथ भट्ट ने बताया कि 7 अक्तूबर को कनिष्ठ वर्ग और 8 अक्तूबर को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में विद्यार्थी संस्कृत की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिभागियों के संस्कृत ज्ञान, शुद्ध उच्चारण, वाचन, स्मरण, प्रस्तुतीकरण और अभिव्यक्ति-कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों और संबंधित शिक्षकों को निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- 7-8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...