बरेली, मार्च 23 -- बरेली शतरंज एसोसिएशन द्वारा माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के सहयोग से जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीए उपाध्यक्ष मडिकंडन ए, बरेली शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार आदि ने दीप प्रज्वलन व पुष्ण अर्पण करके किया। मुख्य अतिथि मडिकंडन ए द्वारा उद्घाटन चाल खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों अंडर-सात, अंडर-नौ, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 में प्रारंभ हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चीफ आर्बिटर नीरज रावत ए...