बेगुसराय, सितम्बर 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। खेल भवन-सह-व्यायामशाला में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन के लिए जिला खेल अधिकारी बिट्टू कुमार के द्वारा शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक की गई। इस दौरान खिलाडियों के निबंधन की समीक्षा की गई। जिला खेल अधिकारी ने सभी प्रखंडों से अबतक प्राप्त निबंधन फॉर्म की जानकारी ली। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों के निबंधन पर जोर दिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में होने की सम्भावना है।

प्रतियोगिता की तिथियाँ इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का निबंधन 18 सितंबर से 22 सितंबर तक रखा गया है। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, ताइकाण्डो, भारत्तोलन, ब...