सासाराम, अगस्त 1 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई है। वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित इस प्रतियोगिता का आयोजन अगस्त के तीसरे सप्ताह में संभावित है। इसकी तैयारियों के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी के संयुक्त निर्देश पर सासाराम अनुमंडल के सभी प्रखंडों के शारीरिक शिक्षकों एवं शारीरिक स्वास्थ्य अनुदेशकों के लिए दो दिवसीय गैर-आवासीय सेमिनार-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...