बलिया, दिसम्बर 20 -- बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश, जिला विज्ञान क्लब की ओर से संयुक्त रूप से जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान आयोजित होने वाली विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के जिले के किसी भी विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र छात्राएं निःशुल्क अपने प्रोजेक्ट के साथ प्रतिभाग में सकते हैं। जिला स्तर पर 15 विज्ञान मॉडल मण्डल स्तर के लिए चयनित होंगे साथ ही मण्डल स्तर पर पांच छात्र चयनित होकर राज्य स्तर पर लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित जाएगा, साथ ही प्रथम स्थान को पांच हजार, द्वितीय स्थान को तीन हजार, तृतीय स्थान को दो हजार रुप...