रांची, मार्च 19 -- खूंटी, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), खूंटी में गुरुवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्राचार्य अभय कुमार शील ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में जिले के 44 विद्यालयों से लगभग 130 छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ भाग लेकर विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी मॉडलों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के इनोवेटिव प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ-साथ सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप देने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम में सत्यकेतु नाथ मनीषी, सुजय कुमार, रवि प्रकाश सोनी एवं जितेंद्र पाठक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.