चतरा, मार्च 30 -- चतरा प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला सह क्वीज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चतरा विधायक जनार्दन पासवान रहे। आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा चतरा के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चतरा सांसद प्रतिनिधि एवं सिमरिया विधायक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।क्वीज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जो उनके ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाता है। मुख्य अतिथि ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण वि...