बलिया, मई 13 -- बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का नाम परिवर्तित कर अब 'दृष्टि' कर दिया गया है। यह निर्णय ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव द्वारा पत्र जारी किया गया है। सीडीओ ने कहा कि बीते एक जुलाई 2025 में गठित जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का नाम बदलकर अब 'दृष्टि' कर दिया गया है। शासन ने सम्यक विचारोपरांत यह निर्णय लिया है और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया गया है कि शासनादेश एक जुलाई 2025 के अन्य सभी प्रावधान पूर्ववत लागू रहेंगे। बस उन्हें अब जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के स्थान पर 'दृष्टि' पढ़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...