बरेली, फरवरी 28 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए सभागार में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय आपातकाल के 50 साल, भारतीय लोकतंत्र के लिए शिक्षा पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में 18 से 25 वर्षीय युवाओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों को सभी के समक्ष रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कुलसचिव हरीश चंद्र ने युवाओं को संबोधित करते कहा कि भारत सरकार द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन युवाओं को देश में घटित घटनाओं पर विचार प्रस्तुत करने व राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देतीं हैं। डॉ. ज्योति पांडे, डॉ. राकेश जायसवाल, डॉ. रीता सिंह, डॉ. सतीश यादव, डॉ. नीरज कुमार ने सभी प्रतिभागियों के द्वारा निर्धारित विषय पर दिए गए वक्तव्य का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम संयोजक प्र...