भभुआ, अप्रैल 22 -- जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में तीन चरणों में हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा, 16 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर के लिए किया गया चयन योग से निखर रही नई पीढ़ी, एकाग्रता और आत्मविश्वास में हो रहा इजाफा डायट मोहनियां में आयोजित प्रतियोगिता में 96 छात्रों ने दिखाया दमखम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। मोहनियां के डायट परिसर में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 में बच्चों का उत्साह दिखा। सुबह से ही परिसर में योगाभ्यास की ऊर्जा और अनुशासन का माहौल बना रहा। एससीईआरटी पटना के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 96 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- योग ओलंपियाड में मीठी व संदीप का चयन राज्य स्तर के लिए- युवा प्रतियोगिता को मिडिल स्...